पाक पर पीएम के दो टूक जबाव, कहा अपनी करतूतों से बाज आए पाकिस्तान
नयी दिल्ली। 67वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किला पर तिरंगा लहरा कर भारत के इतिहास के एक और गौरवशाली युग की शुरुआत की है। भारत के इतिहास में पीएम मनमोहन सिंह ने एक और नए अध्याय की शुरुआत कर दी। जहां पीएम ने भारत का तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़या वहीं सीमा पर पाकिस्तान की करतूत पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी।
प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा, सांप्रदायिक हिंसा और आतंकी घटनाओं में कमी आई है। पीएम ने कहा कि हमने लंबा सफर तय किया लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि सरहद पर हमले का हम पूरोजर जवाब देने में सक्षम हैं।

उन्होंने पाकिस्तान से दो टूक कहा कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने दे।आंतकवाद को देश की तरक्की के लिए बाधा बताते हुए पीएम ने कहा कि आंतकवादी पाकिस्तान की जमीन का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ आंतकी गतिविधियों का अंजाम देते है।
ऐसे में ये पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वो अपने यहां पल रहे आंतकवाद को खत्म करे। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग और सीजफायर के खिलाफ बोलते हुए पीएम ने कहा कि भारत जबाबी कार्रवाई में पूरी तरह से सक्षम है। पाकिस्तान हमाले संयम की परीक्षा लेने की कोशिश ना करे।
जहां पीएम ने पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों की चर्चा की तो वहीं केन्द्र की सत्तारुढ़ सरकार के गुणों का बखान करने में भी गुजेर नहीं किया। मनमोहन सिंह ने कहा कि देश की तरक्की के लिए यूपीए सरकार ने कई काम किए हैं। हमने देश में नए आईआईटी, नई यूनिवर्सिटी के साथ शिक्षा का अधिकार कानून भी लोगों के दिए।












Click it and Unblock the Notifications