स्वतंत्रता दिवस के दिन मणिपुर में धमाका, फिका हुआ जश्न
इंफाल। मणिपुर में गुरुवार को हुए एक बम विस्फोट ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न को फीका कर दिया। मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कड़ी सुरक्षा के बीच इबोबी सिंह ने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अर्धसैनिक व पुलिस बलों की परेड की सलामी ली। इंफाल के पुलिस प्रमुख कोनसम जयंत सिंह ने बताया कि अलगाववादियों ने प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड के नजदीक मोइरांगकोम पेट्रोल पंप पर यह विस्फोट किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अलगाववादियों से हथियार त्यागकर शांति प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की। मणिपुर में मेतेई समुदाय के लिए एक स्वतंत्र राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सात प्रमुख अलगाववादी संगठनों की एक समन्वय समिति ने स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करने का आह्वान किया था।












Click it and Unblock the Notifications