लालू की पार्टी के नेता ने कहा 'मोदी में पीएम होने की योग्यता'
बिहारशरीफ। नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के नेता नवल किशोर यादव ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री पद के सही उम्मीदवार हैं। वह लोकप्रिय हैं और आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाते हैं। यादव ने मनमोहन सिंह की कमजोर छवि के कारण उनका मजाक भी उड़ाया और कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जो कि राजनेता है ही नहीं वह देश का प्रधानमंत्री कैसे हो सकता है।
राजद नेता के इस बयान को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि लालू यादव ने हमेशा ही मोदी की आलोचना की है और एक बार तो उन्होने खुलकर कहा था कि वह मोदी को प्रधानमंत्री कभी नहीं बनने देंगे। हालांकि अब बिहार में राजद की सरकार नहीं है पर नीतीश के भाजपा से अलग होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य में पार्टी को लाभ मिल सकता है।

नवल किशोर ने मोदी के बारे में कहा है कि वह पीएम पद के योग्य हैं। वह मनमोहन सिंह से बेहतर तो हैं ही।
वहीं इसे 'मोदी इफेक्ट' भी माना जा रहा है, मोदी ने पिछले रविवार को ही हैदराबाद में एक रैली को संबोधित कर चुनावी कैम्पेन की शुरूआत कर दी है, भाजपा की तरफ से उन्हें ही पीएम पद का उम्मीदवार माना जा रहा है। हाल ही में जारी किये गये पार्टी के पोस्टर में मोदी को ही प्रमुखता से स्थान दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications