मुंबई के नेवल बेस में 3 धमाके के बाद 2 पनडुब्बियों में लगी आग
मुंबई। मुंबई के कोलाबा में नेवल डॉकयार्ड के लायन गेट के पास अचानक धमाके के बाद आग लग गई । भारतीय नौसेना के बेहद संवेदनशील इलाकों में से एक कोलाबा डॉकयार्ड में धमाके की खबर के बाद से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। वहीं धमाके के बाद आग लगने की सूचना की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए।
15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले नौ सेना के संवेदनशील जगह पर धमाका और फिर आग लगने के इस हादसे ने कई स वाल भी खड़े कर दिए है। चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने मौके से धमाके की आवाजे सुनीं जिसके बात तेज आसमान में आग की तेज लपटें भी उठती देखी गईं।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दीवारें तक कांप गईं। नौसेना के कोलाबा डॉकयार्ड में ये हादसा रात तकरीबन 12 से सवा बारह के बीच में हुआ। अब तक की जानकारी के मुताबिक नेवल डॉकयार्ड में तीन धमाके हुए जिससे कारण 2 पनडुब्बियों में आग लग गई।
सिंधुरक्षक नाम की पनडुब्बी में अचानक आग लगने से उसमें सवार लोग समुद्र में ही कूद गए। आग के बाद दमकल विभाग की 18 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने उसपर काबू पाया।
वहीं आग के बाद कुछ लोगों के पनडुब्बी में फंसे होने की भी संभावना बताई जा रही है। वहीं आग की वजहों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये धमाका कैसे हुआ। घायलों को आईएनएचएस-अश्विनी के नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
वहीं नेवस डॉयकार्ड में धमाके के बाद बॉम्बे कोस्ट गार्ड को अलर्ट पर रखा गया है। । हादसे के बाद पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है। आग लगने के बाद बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट को अलग कर दिया गया है। नेवी ने जांच टीम बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications