सोनिया गांधी के दामाद को बेईमानी और लूट का विशेषाधिकार: आजम खान
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के कथित अवैध भूमि सौदे मामले अब पार्टियों ने भी हमले शुरु कर दिए है। यूपीए सरकार को समर्थन कर रही समाजवादी पार्टी ने भी इस मसले को उछालते हुए सोनिया गांधी पर तीखा हमला किया। सपा नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि राबर्ट वाड्रा को बेईमानी और लूट करने का विशेषाधिकार है, क्योंकि वो सोनिया गांधी के दामाद है।
आजम खान ने कहा कि सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के लिए जांच होनी ही नहीं चाहिए। वो देश ही नहीं बल्कि दुनिया की एक शक्तिशाली महिला सोनिया के दामाद हैं। ऐसे में ये सारा देश उनका है, इसलिए उनको लूट खसोट का विशेषाधिकार प्राप्त है।

आजम ने आरोप लगाते हुए कहा कि वाड्रा का नाम जिस जमीन खरीद घोटाले में सामने आया है कि वो धोखे और लूट का उनका कोई पहला मामला नहीं है। घोखेबाजी का उनका लंबा रिकार्ड है लेकिन उनकी जांच की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वह सोनिया गांधी के दामाद हैं।
आजम ने दामाद का नाम लेकर इशारों-इशारों में सोनिया गांधी पर हमला कर दिया, लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है जब उन्होंने ऐसा कहा है। इससे पहले भी नोएडा के निलंबित एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मुद्दे पर सोनिया गांधी के हस्तक्षेप पर भी आजम खान ने सोनिया पर टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications