घाटी में हिंसा के बाद कर्फ्यू जारी, मंत्री का इस्तीफा
नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जारी हिंसा के बाद घाटी के 8 जिलों में अभी भी कर्फ्यू जारी है। सेना लगातार कर्फ्यूग्रस्त इलाकों का दौरा कर रही है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी हिंसा के बाद जम्मू कश्मीर की हुई हिंसा के बाद पहला सियासी विकेट भी गिर गया है। राज्य के गृहराज्य मंत्री सज्जाद किचलू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह को अपना इस्तीफा देने के बाद किचलू नें राज्यपाल एन एन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने किचलू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

दरअसल विरोधी पार्टी बीजेपी ने राज्य के गृहराज्य मंत्री किचलू पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। बीजेपी के मुताबिक हिंसा भड़काने में कचलू का हाथ था हालांकि किचलू ने इससे साफ इनकार किया है। मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देने के बाद उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाते हुए हा किविपक्षी पार्टी बीजेपी इसका फायदा उठाने के लिए उनपर गलत आरोप लगा रही है।
वहीं हिंसा के बाद जारी कर्फ्यू और पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बावजूद किश्तवाड़ में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ हिंसा की जांच की जिम्मेदारी हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को सौंपी है। अब्दुल्ला ने कहा है कि घटना की सही वजहों का जल्द खुलासा हो सके इसलिए इसकी जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे ताकि सच्चाई को जल्द से जल्द जनता के बीच लाया जा सके। सरकार ने फैसला किया है कि किश्तवाड़ में हुई हिंसा में जिनके घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा था उन्हें 2 -2 लाख मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शुक्रवार को किश्तवाड़ में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई थी जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कई दुकानों और गाड़ियों को आग लगा दी थी। हिंसा के बाद से इलाके में कर्फ्यू लगा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications