पैसा देकर भी कांग्रेस को नहीं सुनना चाहते लोग: प्रकाश जावेडकर

prakash javadekar
नयी दिल्ली। बीजेपी के चुनाव प्रभारी और अघोषित पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हैदराबाद रैली में पांच रुपये के टिकट मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया को खारिज करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस की मजबूरी करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि कांग्रेस की मजबूरी है कि पैसे लेकर भी उन्हें सुनने को कोई तैयार नहीं है। जावेड़कर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की मजबूरी है कि उन्हें पैसा लेकर भी कोई सुनने को तैयार नहीं है, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री को पैसा देकर सुनने आ रहे हैं।

जावडेकर ने दावा करते हुए कहा कि अलग-अलग माध्यमों से तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने मोदी का संबोधन सुना। वहीं रैली में भीड़ के बाद ये अंजादा लगाना भी मुश्किल नहीं कि लोग पैसे देकर भी मोदी को सुनना पसंद करते है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदोश को दुबारा लोगों तक पहुंचाने हुए जावड़ेकर ने कहा कि मोदी का संदेश हां, हम कर सकते हैं और हम करेंगे का संदेश प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा है।

गौरतलब है कि हैदराबाद में नरेन्द्र मोदी के रैली के दौरान 5 रुपए की इंट्री टिकट दी गई थी। जिसे देकर ही लोग रैली में मोदी को सुन सकते थे। इस राशी को उत्तराखंड राहत कोष में भेजा जाएगा। इस टिकट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी की खिल्ली उड़ाई जिसकी प्रतिक्रिया में बीजेपी ने कांग्रेस को मजबूरी की पार्टी करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+