दिग्विजय ने लगाया आरोप, कहा देश में दंगे करवा रही है बीजेपी
नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जारी हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सांप्रदायिक हिंसा के कारण कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण हैं। बिहार, किश्तवाड़ा और राजस्थान के टोंक में हिंसा देश के लिए चिंता का विषय है। देश तनाव की स्थिति से गुजर रहा है और हमारे नेता इस गंभीर स्थिति में भी सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
इस बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट ने इस मामले पर नया बवाल खड़ा कर दिया है। अपने ट्वीट में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। हिंसा के तनावपूर्ण माहौल में दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि 'बिहार में पिछले 2 महीनों में 6 सांप्रदायिक हिंसा हुई। जबकि किश्तवाड़ और राजस्थान के टोंक में भी सांप्रदायिक हिंसा हुई है। मैंने पहले भी कहा था कि बीजेपी गैर-बीजेपी शासित राज्यों को निशाना बनाएगी।













Click it and Unblock the Notifications