नीतीश के बदतमीज मंत्री के बेतुके बोल,शहीद का किया अपमान
पटना। बिहार के मंत्री बदतमीज हो गए है। सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड की सख्ती के बावजूद नीतीश सरकार के मंत्रियों की बेशर्मी जारी है। नीतीश के मंत्री आए दिन बेतुके बयान दे रहे है। एकबार फिर ने नीतीश के दो मंत्रियों ने पाक हमले में शहीद जवानों के लिए विवादास्पद बयान दिया है।
दरअसल जम्मू कश्मीर मे पाक कि ओर से किए गए हमले में शहीद हुए जवान प्रेमनाथ केअंतिम संस्कार में होने आए बिहार के विज्ञान और प्रद्योगिकी मंत्री गौतम सिंह ने यह कहकर विवाद खड़ा कर लिया कि क्या फर्क पड़ता है। दरअसल शहीद जवान के घरवाले मुख्यंमत्री को बुलाने की मांग कर रहे थे।

जिसपर मंत्री ने ये बयान दिया। मंत्री के बयान के बाद पार्टी की ओर से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद सोमवार को एक और मंत्री ने सैनिकों की शहादत का अपमान करने वाला बयान दे दिया।
इससे पहले शहीद जवानों को लेकर बिहार के दो मंत्रियों भीम सिंह और नरेंद्र सिंह ने भी अपमानजनक टिप्पणी कीथी, जिसके बाद एक बार फिर से इस तरह की घटना हुई है। जबावी कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। बावजूद इसके नीतीस के मंत्रियों का बड़बोलापन जारी है। इससे पहले गौतम सिंह को ही शहीद जवान के गांववालों ने दो घंटे तक बंधक बना लिया था।












Click it and Unblock the Notifications