सरकार को संसद में खाद्य विधेयक पारित होने की उम्मीद
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आशा जताई है कि लोकसभा में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विधेयक पर रखी गई बहस का परिणाम सकारात्मक होगा और विधेयक पारित हो जाएगा। संसदीय मामलों के राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया, "सरकार सभी स्थितियों में खाद्य सुरक्षा विधेयक संसद में पारित कराना चाहती है। यदि विधेयक को लेकर विपक्ष के पास सुझाव हैं, तो उन पर गौर किया जाएगा।"
संसदीय मामलों के मंत्री कमल नाथ ने आशा व्यक्त की है कि विधेयक बिना किसी संशोधन के पारित कराया जा सकेगा। कमल नाथ ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ को बताया, "हमने खाद्य विधेयक पर अनौपचारिक तौर पर चर्चा की है, मैं विपक्ष से इसमें संशोधन न करने का आग्रह भी करता हूं।"

कमल नाथ ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के संशोधन विधेयक का बचाव करते हुए कहा, "यदि आरटीआई के तहत पार्टी से यह पूछा जाने लगा कि आपने फलां उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया, तो लोगों द्वारा ऐसे सवाल पूछे जाने का कोई औचित्य नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications