ठाकुर ने सोनिया के दामाद रॉर्बट वाड्रा को हाईकोर्ट में घसीटा
लखनऊ। जाने-माने व्यवसायी और कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ समाजसेविका और आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने याचिक दायर की है। अपने फेसबुक वॉल पोस्ट पर नूतन ठाकुर ने लिखा है कि मैंने आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के जवाब के सामने आने के बाद अरविन्द केजरीवाल और प्रशांत भूषण द्वारा भारत सरकार के स्तर पर डीएलएफ की मदद कर रोबर्ट वाड्रा को लाभ पहुँचाये जाने के आरोपों की जांच करा कर कार्यवाही कराये जाने हेतु रिट याचिका दायर की है।
याचिका के अनुसार नूतन ठाकुर ने 09 अक्टूबर 2012 को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को इन आरोपों के सम्बन्ध में जांच कराने हेतु प्रत्यावेदन दिया जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में रिट याचिका 8596/2012 दायर की गयी जो 03 मार्च 2013 को निस्तारित की गयी।

मुझे पीएमओ द्वारा आरटीआई में बताया गया कि मेरा प्रत्यावेदन कार्यवाही हेतु विधि मंत्रालय भेजा गया है जिस पर मैंने 22 मार्च 2013 को विधि मंत्रालय को पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग की।
इसके बाद भी पीएमओ और विधि मंत्रालय के स्तर से कोई कार्यवाही नहीं हुई और मेरे द्वारा आरटीआई में सूचना दिये जाने से भी लगातार इनकार किया जाता रहा। अब मैंने वाड्रा के खिलाफ आरोपों की जांच करा कर कानूनी कार्यवाही कराये जाने के लिए हाई कोर्ट से प्रार्थना की है। मालूम हो कि इससे पहले भी नूतन ठाकुर अकसर गलत के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications