LOC पर सेना को प्रतिक्रिया की छूट है: एंटनी

LoC killings: Armed forces have a free hand, says Antony
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पैदा होने वाली स्थितियों के अनुसार सेना को उचित जवाब देने की पूरी छूट है। एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि सेना को उत्पन्न होने वाली स्थिति के हिसाब से उपयुक्त जवाब देने की स्वतंत्रता है। भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के उद्घाटन के लिए एंटनी कोच्चि आए थे। युद्धपोत का जलावतरण उनकी पत्नी एलिजाबेथ ने किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार रविवार से पाकिस्तानी सैनिकों ने द्विपक्षीय युद्ध विराम समझौते का तीन बार उल्लंघन किया है। मालूम हो कि पुंछ में पाकिस्‍तान की तरफ से किए गये हमले के संबंध में संसद में एंटनी ने जो बयान दिया था उसको लेकर खासा विवाद हुआ था। उसके बाद एंटनी ने अपना बयान बदल दिया था।

बाद में एंटनी ने कहा कि पांच भारतीय सैनिकों की हत्या में पाकिस्तान के विशेष सैनिक शामिल थे। एंटनी ने कहा कि सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह द्वारा मौके का जायजा लेने के बाद स्पष्ट हो गया कि हमला पाकिस्तान के सैनिकों ने किया है। एंटनी ने अपने बयान में कहा कि सेनाध्यक्ष ने इलाके का भ्रमण किया और अब यह साफ है कि जब एक समूह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की सीमा पार करके हमला किया तो उसमें पाकिस्तान के विशेष सैनिक शामिल थे। एंटनी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की सेना के समर्थन, सहयोग और सीधे शामिल हुए बगैर कुछ भी नहीं हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+