बिहार: मंदिर की रेलिंग टूटी, भगदड़ मे 20 श्रद्धालु घायल

इसी दौरान पहाड़ी पर बने मंदिर की सीढ़ी की रेलिंग टूट गई जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 20 लोग घायल हो गए। मखदुमपुर के पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सभी घायल श्रद्घालुओं को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घायलों में करीब छह की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से मंदिर परिसर में पुलिस व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं आला अधिकारियों ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिये हैं। मालूम हो कि बिहार में इससे पहले भी सावन के महीने में मंदिर में भगदड़ मचने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें दर्जनों की जाने जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications