कांग्रेस सत्ता के लिए संघ से भी हाथ मिला सकती है: आजम खां

उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा गया एक पत्र स्टंट के अलावा कुछ नहीं है। आजम खां ने कहा कि दिल्ली में अगर यूपी कैडर के किसी अधिकारी का उत्पीडऩ किया जाता है तो हम भी विरोध दर्ज कराएंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए आरएसएस (संघ) व शिवसेना से भी हाथ मिला सकती है।
वैसे सच पूछिये तो समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव के अलावा कोई भी कांग्रेस को पसंद नहीं करता। सिर्फ मुलायम के ही अटल रहने की वजह से सपा इस समय केंद्र में कांग्रेस के साथ है, लेकिन मजेदार बात यह है कि दिल्ली से बाहर निकलते ही वही पार्टी इनकी सबसे बड़ी दुश्मीन बन जाती है।











Click it and Unblock the Notifications