दो महीने में 50 करोड़ कमाये राबर्ट वाड्रा ने

Robert Vadra
नई दिल्‍ली। जमीन सौदे को लेकर विवादों में आये यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ की लैंड डील रिपोर्ट खेमका ने हरियााणा सरकार को सौंप दी है। जिसमें बताया गया है कि वाड्रा ने हरियाणा के शिकोहपुर गांव की 3.53 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रूपयों में खरीदी और फिर उसे डीएलएफ को ही 58 करोड़ रूपये में बेंच दी इस तरह उन्‍होने मात्र दो महीने में 50 करोड़ का लाभ कमाया। यहां तक की जमीन खरीदने के लिए दिये गये चेक का नंबर भी फर्जी पाया गया है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि इसी लैंड डील को रद्द करने के कारण ही आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का ट्रांसफर करवा दिया गया था। मामले के तूल पकड़ते ही हरियाणा सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्‍यों वाली एक समिति बनाई थी। जिसमें वाड्रा को क्‍लीन चिट दे दी गई थी। खेमका का कहना है कि सच तो यह है कि जांच समिति ने डील से जुड़े सभी तथ्‍यों को देखने की कोशिश नहीं की। खेमका के अनुसार वाड्रा ने डील में हेराफेरी कर रजिस्‍ट्रेशन एक्‍ट 82 का उल्‍लंघन किया है। जिसमें अगर उन्‍हें दोषी पाया जाता है तो उन्‍हें सात साल की सजा हो सकती है।

खेमका ने बताया है कि जब वह राबर्ट वाड्रा मामले की जांच कर रहे हैं तब से लेकर हर रोज उन्‍हें धमकियां मिल रही हैं। वाड्रा और डीएलएफ डील मामला मीडिया में भी छाया रहा था। इसके लिए विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की भी मांग की थी लेकिन कांग्रेस ने इस बात से इनकार कर दिया।

अब देखने वाली बात यह होगी कि वाड्रा के खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद सरकार उनके खिलाफ क्‍या कदम उठाती है। वाड्रा प्रियंका गांधी के पति और राहुल गांधी के बहनोई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+