रघुराम राजन होंगे आरबीआई के नये गवर्नर

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर होंगे। यह जानकारी सरकार ने मंगलवार को दी। राजन वर्तमान गवर्नर डी. सुब्बाराव की जगह लेंगे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में तीन वर्षो के कार्यकाल के लिए रघुराम राजन की नियुक्ति को मंजूरी दी है।"

हालांकि इनके अलावा योजना आयोग के सदस्य सौमित्र चौधरी और आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम का भी नाम रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के रूप में लिया जा रहा था। वर्तमान गवर्नर डी सुब्बाराव का कार्यकाल इस वर्ष चार सितंबर को समाप्त होने जा रहा है।

Raghuram Rajan appointed as next RBI Governor for three years

रघुराम राजन और चौधरी को वित्त मंत्री पी चिदंबरम का बेहद करीबी माना जाता हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख रघुराम राजन की इस मामले में चौधरी के पक्षधर बताए जाते थे। सूत्रों के मुताबिक, राजन को स्वयं चिदंबरम ने प्रमुख आर्थिक सलाहकार बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+