बाबरी मस्जिद का मुद्दा छेड़ मुलायम ने दिए जल्द चुनाव के संकेत

[नवीन निगम] सोनिया गांधी और कांग्रेस की शतरंजी चालों को समझ लेने के बाद अब सपा सुप्रीमो भी पूरी फार्म में आ गए हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को सियासी रंग देने के बाद अब मुलायम सिंह ने बाबरी मस्जिद गिरने के मामले में एक नया खुलासा किया हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दावा किया कि तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को विवादित ढांचे को गिराने की योजना के बारे में पूर्व जानकारी थी। शंकर दयाल शर्मा ने यह बात खुद उनसे मिलने पहुंचे मुलायम और उनकी पार्टी के नेताओं के सामने कही थी।

यानी मुलायम यह कहना चाह रहे है कि तत्कालीन कांग्रेसी सरकार को पता था कि बाबरी मस्जिद गिरने वाली हैं। दरअसल मुलायम मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की चुनावी चालों से समझ गए है कि अब इस सत्र के बाद कांग्रेस चुनाव में चली जाएंगी। मुलायम ने दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को अल्पसंख्यकों से जोड़ते हुए उससे भी आगे जाकर कांग्रेस पर मुसलमानों के खिलाफ काम करने का आरोप लगा दिया हैं।

उत्‍तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों के लिए मची इस खींचतान में यदि कोई पार्टी खुश दिखाई पड़ कही है तो वह हैं भाजपा। जिसे बगैर किसी मेहनत के अपना वोट बढ़ता हुआ दिखाई पड़ रहा हैं। मुलायम सिंह का कांग्रेस पर ताजा आरोप लोगों का जहां दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन से ध्यान हटाएगा वहीं सपा को कांग्रेस के खिलाफ एक हथियार मुहैया कराएगा।

ज्ञात हो कि यहां सोमवार को एक कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा और उसके समर्थकों ने जब विवादित ढांचे को गिराने का फैसला किया तब 4 दिसंबर, 1992 को हालात पर चर्चा के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति के साथ बैठक हुई थी। मुलायम ने कहा, हमने उन्हें एक पत्र देते हुए बताया कि विवादित ढांचे को गिरा दिया जाएगा। शंकर दयाल शर्मा ने पत्र पढ़ा और इधर-उधर देखने के बाद कहा कि उम्मीद है कि आप यह बात किसी को नहीं बताएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि ढांचे को निश्चित तौर पर गिरा दिया जाएगा।

मुलायम के मुताबिक, उन्होंने इस पर सरकार से बात करने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। 6 दिसंबर, 1992 को ढांचे को गिरा दिया गया। सपा नेता ने यह भी कहा कि वह इस पर किताब लिखना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। मुलायम का बयान यह दिखाता है कि वह समझ गए हैं कि कांग्रेस चुनाव की घोषणा जल्द करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+