दुर्गा के बाद राजस्थान के एसपी को मिली ईमानदारी की सजा

जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के एसपी पंकज चौधरी को कांग्रेस विधायक के पिता के खिलाप केस खोलना महंगा पड़ा। पोखरण से कांग्रेस के विधायक सालेह मोहम्मद के पिता गाजी फकीर के खिलाफ पुराना केस खोलने के बाद ही एसपी पंकज चौधरी का तबादला कर दिया गया।गौरतलब है कि गाजी पुराना हिस्ट्रीशीटर है। एसपी चौधरी ने जौसे ही उसके खिलाफ कार्रवाई करने की सोची, फौरन उस का तबादला करवा दिया गया।
एसपी पंकज चौधरी के तबादले की सूचना मिलते ही उनके तबादले का विरोद करते हुए स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। हलांकि राजस्थान में पंकज चौधरी के साथ-साथ 49 आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। बावजूद इसके लोग इसे कांग्रेस विधायक को खिलाफ की गई प्रतिक्रिया के तौर पर देख रहे है। गौरतलब है कि 80 साल के गाजी फकीर के खिलाफ पिछले तीन सालों में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। उस पर 1965 से ही कई केस चल रहा था जिन्हें 2011 में एक कार्यवाहक एसपी ने बंद कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications