'दुर्गा' का बाद डीएम को हलाल करने की तैयारी में अखिलेश

azam khan
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों दुर्गा शक्ति नागपाल के नाम का डंका बजा रहा है। दुर्गा के नाम पर यूपी की सियासत गरमा गई है। गौतमबुद्ध नगर में खनन माफिया के खिलाफ मुहिम चलाने वालीं आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के सस्पेंशन को सही ठहराने पर अड़ी अखिलेश सरकार अब नोएडा के डीएम की कुर्सी लेने की तैयारी में है।

उत्तर प्रदेश के नागरिक विकास मंत्री आजम खान ने इस मामले में दुर्गा शक्ति को क्लीन चिट देने पर नोएडा के डीएम रविकांत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आजम खान ने डीएम रविकांत पर आईएसएस दुर्गा के मामले में गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल नोएडा के डीएम रविकांत ने एसडीएम दुर्गा शक्ति नारपाल के निलंबन पर अपनी रिपोर्ट दते हुए कहा था कि मस्जिद की जिस दीवार को गिरवाने के लिए दुर्गा शक्ति को सस्पेंड किया गया है, उसे ग्रामीणों ने खुद गिराया था। डीएम की इस रिपोर्ट के बाद अखिलेश सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। आजम खान डीएम की इस रिपोर्ट से भड़के हुए हैं। इसलिए अब वो डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। आजम के मुताबिक इस मामले में एलआईए और डीएम की रिपोर्ट अलग-अलग है, जिससे साबित होता है कि रिपोर्ट गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+