News in Pics: तस्वीरों में देखिये इस सप्ताह की झलकियां
नई दिल्ली (ब्यूरो)। तेलंगाना और दुर्गा शक्ति। देश में ये दोनों इस सप्ताह सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने। दुर्गा शक्ति उस आईएएस अधिकारी का नाम है, जिसे अखिलेश यादव ने कथित तौर पर खनन माफियाओं के दबाव में आकर निलंबित कर दिया। नोएडा से उठी यह चिंगारी पूरे देश में फैली और सपा सरकार पर की चारों तरफ थू-थू होने लगी। सबसे बड़ी फजीहत तो तब हुई जब सपा के नेता नरेंद्र भाटी ने यह कहा कि उन्होंने ही मात्र 41 मिनट में दुर्गा शक्ति का निलंबन करवा दिया। देश भर के युवाओं के बीच चर्चा इस बात की हो रही है, कि क्या नेता बनने का भी कोई क्राइटेरिया निर्धारित किया जाना चाहिये।
दूसरा विषय तेलंगाना है, जिसे अलग राज्य के तौर पर केंद्र की हरी झंडी मिल गई। इस फैसले से जहां तेलंगाना के लोग खुश हैं, वहीं तटीय आंध्र प्रदेश के लोग नाखुश। आधे से ज्यादा लोग नहीं चाहते हैं कि राज्य का बंटावारा हो। यही कारण है कि तेलंगाना, रायलसीमा और सीमाांध्रा क्षेत्रों में इस सप्ताह जमकर विरोध हुआ। राजीव गांधी समेत गांधी परिवार के कई दिवंगत सदस्यों की मूर्तियां तोड़ी गईं।
उत्तर प्रदेश में रमजान जुलूस के दौरान हिंसक झड़पें, वाराणसी, इलाहाबाद, श्रावस्ती देवरिया समेत कई जिलों में बाढ़ का संकट, जम्मू-कश्मीर में हिंसा, बॉर्डर पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ बड़ी खबरों के रूप में सामने आयीं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को चुनाव चिन्ह के रूप में झाड़ू मिली तो लोगों ने कहा कि इसी झाड़ू से केजरीवाल भ्रष्टाचार का सफाया करेंगे। देश में राजनीतिक दलों को आऱटीआई के दायरे में लाने साथ ही सीबीआई को सरकार के दायरे में ही रहना होगा खबर खास रही। उत्तराखंड में एसटीएम बहे, नए राज्यों के गठन में बंगाल और असम की हिंसा हुई। जेएनयू में बिहार के एक छात्र ने कक्षा में घुस कर एक छात्रा पर वार कर दिया और खुद आत्महत्या कर ली।
आइये एक नजर डालते हैं उन खबरों पर जो तस्वीरों में कैद हुईं-

दीवा 2013
बेंगलुरु में रीजनल ऑडीटोरियम में इंडिरून दीवा 2013 का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर की मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां
देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह बात इस तस्वीर को देख कर ही स्पष्ट हो जाती है, जिसमें बच्चे भारत माता की जय करते हुए तिरंगा लेकर दौड़ रहे हैं।

हनुमान मंदिर किस तरह जलमग्न
इलाहाबाद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। देखिये गंगा नदी के किनारे बना हनुमान मंदिर किस तरह जलमग्न हो गया।

उफनायी गंगा नदी
वाराणसी में बाढ़ का कहर तब देखने को मिला जब उफनायी गंगा नदी में एक कार डूब गई।

झाड़ू की सेल अचानक बढ़ गई
आम आदमी पार्टी को चुनाव चिन्ह झाड़ू मिला तो दिल्ली में झाड़ू की सेल अचानक बढ़ गई, क्योंकि अब हर आम आदमी सड़क पर झाड़ू लेकर चल रहा है।

तीज फेस्टिवल
अमृतसर में आयोजित तीज फेस्टिवल में लड़कियों ने गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया। सावन के इस त्योहार पर लड़कियां जमकर थिरकीं।

शाहरुख खान आज कल हर जगह लुंगी में
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज कल हर जगह लुंगी में दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि उनकी चेन्नई एक्सप्रेस अगले ही सप्ताह स्टेशन से छूटने वाली है।

जुमात-उल-विदा की नमाज़
दिल्ली में जामा मस्जिद पर रामज़ान के दौरान जुमात-उल-विदा की नमाज़ अदा करते मुस्लिम।

आंध्र प्रदेश में उबाल
तेलंगाना को अलग राज्य बनाने पर मंजूरी मिलने के बाद से आंध्र प्रदेश उबलने लगा। जगह-जगह प्रदर्शन, तोड़फोड़ आगजनी जारी है। दक्षिण की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

श्रीनगर में बवाल
कुद्स दिवस को लेकर जम्मू-कश्मीर में सरकार के खिलाफ बड़ा बवाल हुई। हिंसा भड़की और लोगों ने जमकर हंगामा किया।

घुसपैठ की कोशिशें
इस सप्ताह सरहद पर कई बार गोलियां चलीं। पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिशें कीं, लेकिन हमारे ज़ाबाज सिपाहियों ने उन्हें खदेड़ दिया।

मंदिर डूब गये
नासिक में गंगा-गोदावरी मंदिर में भारी बारिश के चलते मंदिर डूब गये। बारिश पूरे महाराष्ट्र में बरकरार है।

तेलंगाना के खिलाफ प्रदर्शन
तिरुपति में तेलंगाना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के पुतले फूंके गये।

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, जिस वजह से इलाहाबाद के कई इलाकों में पानी घुस गया और घरों के अंदर तबाही मच गई।

गंगा नदी उफान पर
वाराणसी में गंगा नदी उफान पर होने की वजह से कई इलाकों में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं।

लखनऊ में रमजान के जुलूस के वक्त दंगा
लखनऊ में रमजान के जुलूस के वक्त दंगा भड़क गया, जिस वजह से पुलिस को लाठीचार्ज वा आंसू गैस छोड़नी पड़ी।

दंगा भड़क गया
लखनऊ में रमजान के जुलूस के वक्त दंगा भड़क गया, जिस वजह से पुलिस को लाठीचार्ज वा आंसू गैस छोड़नी पड़ी।

कुरनूल में राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ी
कुरनूल में राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ते हुए इस व्यक्ति के अंदर आप तेलंगाना के विरोध में गुस्सा देख सकते हैं।

जुमात-उल-विदा की नमाज़
श्रीनगर में रामज़ान के दौरान जुमात-उल-विदा की नमाज़ अदा करते मुस्लिम।

जुमात-उल-विदा
श्रीनगर में रामज़ान के दौरान जुमात-उल-विदा की नमाज़ अदा करते मुस्लिम।

जुमात-उल-विदा की नमाज़
जयपुर में रामज़ान के दौरान जुमात-उल-विदा की नमाज़ अदा करते मुस्लिम।

जुमात-उल-विदा
हैदराबाद में चारमिनार के पास रामज़ान के दौरान जुमात-उल-विदा की नमाज़ अदा करते मुस्लिम।

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बाढ़
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो गई, जिस वजह से सैंकड़ों गांव पानी में डूब गये।

मिदनापुर में बाढ़
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो गई, जिस वजह से सैंकड़ों गांव पानी में डूब गये।

मोदक सागर झील
मुंबई। मोदक सागर झील, जिससे कि पूरे मुंबई में जल की सप्लाई होती है, में पानी ओवरफ्लो हो गया।

रमजान के 21वें दिन पथराव
एक झड़प के दौरान रमजान के 21वें दिन पथराव करते लोग।

भुवनेश्वर बाढ़
भुवनेश्वर के पास स्थित एक 'बेलियंटाला' गांव में लोग बाढ़ के पानी से होकर निकलते हुए।

मानेर के हल्दी छपरा में
मानेर के हल्दी छपरा में एक आदमी बाढ़ के पानी से होकर सुरक्षित स्थान की ओर जाता हुआ।

मानेर के हल्दी छपरा में
मानेर के हल्दी छपरा में एक आदमी बाढ़ के पानी से होकर सुरक्षित स्थान की ओर जाता हुआ।

फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब- सरहिंद में पंजाब रोडवे की एक बस के भाकरा कैनाल में गिरने के बाद बचाव कार्य करते लोग।

हजरत अली के शहादत
रमजान के 21वें दिन हजरत अली के शहादत के मौके पर मोहम्मद साहब को याद करते श्रद्धालु।

रमजान के 21वें दिन
रमजान के 21वें दिन हजरत अली के शहादत के मौके पर मोहम्मद साहब को याद करते श्रद्धालु।

गंगा में बाढ़
गंगा में बाढ़ आ जाने से इलाहाबाद का एक बड़ा हनुमान मंदिर पानी से घिर गया।

भोपाल में प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार मारकर राजभवन के सामने से हटाते पुलिस कर्मी। कार्यकर्ता विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में हुए भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे थे।

लखनऊ दंगों की एक झलक
लखनऊ दंगों की एक झलक।

गंगाजल भरते कांवडि़यें
हरिद्वार। भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए गंगाजल भरते कांवडि़यें।

कांवडि़यें
हरिद्वार। भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए गंगाजल भरते कांवडि़यें।

इमरान खान और सोनम कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और सोनम कपूर स्टार डस्ट मैगजीन को लांच करते हुए।

राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम
मुंबई में एक कॉलेज फंक्शन के दौरान एवरेस्ट पर चढ़ने वाले गुरिबदल सिंह को सम्मानित करते पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम
मुंबई में एक कॉलेज फंक्शन के दौरान एवरेस्ट पर चढ़ने वाले गुरिबदल सिंह को सम्मानित करते पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम।

तृणमूल कांग्रेस
बोलापुर। पश्चिम बंगाल के बीरहम जिले में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के पंचायत चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता।

एक्सीडेंट
हावड़ा। एक्सीडेंट में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ट्रक के पास खड़े लोग।

श्रीनगर
श्रीनगर। पावर डेवलपमेंट विभाग के श्रमिकों केा पानी की बौछार मारकर हटाते पुलिसकर्मी।

बच्चे के माथे पर चंदन
मिर्जापुर में सावन के पवित्र महीने में गंगा स्नान के बाद एक बच्चे के माथे पर चंदन का पाउडर लगाती एक महिला।

बाइक पर घूमते इमरान
मुंबई में इमरान खान आज कल बाइक पर घूम रहे हैं। इसी दौरान शुक्रवार की शाम इमरान एक इफ्तार पार्टी में कुछ इस प्रकार पहुंचे।

अहमदाबाद में भारी बारिश
शनिवार को अहमदाबाद में भारी बारिश के चलते शहर में कुछ इस प्रकार पानी भर गया।

बैंगलोर में भारतीय हॉकी टीम
बैंगलोर में भारतीय हॉकी टीम- प्रशिक्षण कैम्प में भाग लेते हुए खिलाड़ी।












Click it and Unblock the Notifications