अप्रवासी भारतीयों को जोड़ने के लिए कनाडा में भाजपा की इकाई गठित

टोरंटो| ओवरसीज फ्रें ड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी (ओएफबीजेपी) ने कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए यहां एक इकाई गठित की है, जिसकी शाखाएं चार प्रमुख शहरों- टोरंटो, वैंकूवर, मोंट्रियल तथा ओट्टावा में होंगी। भाजपा की कनाडा इकाई की औपचारिक उद्घाटन सोमवार को ओएफबीजेपी के वैश्विक समन्वयक विजय जोली ने कनाडा में ओंटारियो के मिसिसौगा में किया। जोली ने कहा कि ओएफबीजेपी की कनाडा इकाई भारतीय तथा कनाडाई लोगों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

इस बारे में जारी एक बयान के अनुसार, मिसिसौगा के हिल्टन गार्डन इन में आयोजित बैठक में वैंकूवर, मोंट्रियल, ओट्टावा तथा टोरंटो के ओएफबीजेपी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जोली ने आजाद के. कौशिक को टोरंटो, शिवेंद्र द्विवेदी को मोंट्रियल, आदित्य तवातिया को वैंकूवर तथा शिव भास्कर को ओट्टावा शाखा का समन्वयक नियुक्त किया।

BJP flag Toronto

कनाडा की 33 मिलियन की आबादी में 1.2 मिलियन भारतीय हैं। जिन्‍होने मेडिसिन, आईटी, कॉमर्स, स्‍पोर्ट्स, राजनीति, मीडिया, सामाजिक और सांस्‍कृतिक क्षेत्रों में योगदान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+