सरबजीत की बेटी बनीं नायब तहसीलदार
जालंधर| पाकिस्तान में लाहौर की कोट लखपत जेल में साथी कैदियों के हमले का शिकार हुए सरबजीत सिंह की बेटी स्वपनदीप कौर नायब तहसीलदार बन गई हैं। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सरबजीत देश के लिए शहीद हो गए। भारतीय होने के कारण पाकिस्तान की जेल में उन्हें बहुत पीड़ा झेलनी पड़ी।
उन्होंने कहा, "नायब तहसीलदार के रूप में सरबजीत की बेटी की नियुक्ति राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि है। हमने अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वाह किया, क्योंकि यह हर सरकार की मौलिक जिम्मेदारी होती है कि वह देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले अपने सपूतों का सम्मान करे।" बादल ने मई में सरबजीत की बेटी को नायब तहसीलदार की नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि सरबजीत की दूसरी बेटी की नियुक्ति स्कूल शिक्षिका के रूप में की जाएगी।

पंजाब सरकार ने सबरजीत के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी दी है। सरबजीत पर 26 अप्रैल को कोट लखपत जेल में हमला हुआ था। छह दिन तक जिंदगी व मौत से जूझने के बाद दो मई को उन्होंने लाहौर के जिन्ना अस्पताल में दम तोड़ दिया। सरबजीत को पाकिस्तान में वर्ष 1990 में लाहौर व फैसलाबाद में बम विस्फोटों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन उनके परिवार का दावा है कि वह निर्दोष थे और गलती से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे।
-
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications