प्‍यार करने की सजा: प्रेमी को सौ कोड़े और प्रेमिका को काल कोठरी

अमरोहा। देश में जहां एक तरफ लोकतंत्र और विकास की बात की जाती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर आज भी पंचायतों के तालिबानी फरमान का सामना समय समय पर लोगों को करना पड़ता है। मामला है अमरोहा जिले का जहां प्रेमी युगल को प्‍यार करने के बदले सजाएं भुगतनी पड़ी। प्रेमी युगल के गांव से भागने की कोशिश में पकड़े जाने पर युवक को पंचायत के आदेश पर सौ कोड़े लगाये गये और युवती को काल कोठरी में बंद कर दिया गया। युवक का परिवार पहले ही डर के मारे गांव छोड़कर फरार हो गया था, लिहाजा कोड़े की मार खाकर बेहोश हुए युवक को मुरादाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

बताया जाता है कि अमरोहा जिले के एक गांव में युवक और गांव के मुखिया की बहन भाग गये थे। जिन्‍हें मुखिया ने खुद पकड़कर लाने का ऐलान कर दिया था। प्रेमी युगल को मुरादाबाद के रेलवे स्‍टेशन पर पकड़ा गया। जिसके बाद उन्‍हें गांव लाकर पंचायत बुलाई गई और सजा का ऐलान कर दिया गया। युवक को छोड़ देने के लिए युवती पंचायत से फरियाद करती रही लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार पंचों ने उसे मुखिया की इज्‍जत से खेलने के एवज में सजा सुनाई। इस मामले से पुलिस ने खुद को अंजान बताकर पल्‍ला झाड़ लिया है तो सियासी रसूख होने के कारण मुखिया के खिलाफ बोलने के लिए भी कोई तैयार नहीं हैं।

इस तरह के पंचायत के निर्णय पहले भी लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचते रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले ही पंचायतों ने युवाओं के मोबाईल रखने पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषण की थी। इसके अलावा स्‍कर्ट पहनने और चाउमीन खाने तक पर पंचायतें फरमान जारी कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+