शोभा डे के 'अलग मुंबई बनाने' के ट्वीट पर टूट पड़े नेता
मुंबई। अलग तेलंगाना राज्य बनाने जाने की घोषणा के बाद अलग-अलग राज्यों की मांग जोर पकड़ने लगी है। मशहूर लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की मांग की है। शोभा डे ने तेलंगना की तरह मुंबई को भी अलग राज्य बनाने जाने की बात कही है। अपने सोशल नेटवर्किग साइट ट्वीटर पर लेखिका शोभा डे ने ट्वीट किया है कि महाराष्ट्र और मुंबई??? क्यों नहीं? मुंबई ने हमेशा से एक अलग अस्तित्व के रूप में अपनी कल्पना की है। इस खेल में अनगिनत संभावनाएँ हैं। यानी शोभा डे मुंबई को महाराष्ट्र से अलग एक राज्य बनाने की बात उठा रही हैं।
शोभा डे ने अपने ट्वीट में अलग मुंबई की मांग को उठाकर नए राजनीतिक विवाद को खड़ा कर दिया है। डे के इस ट्वीट के बाद कई राजनीतिक दलों ने शोभा डे को आड़े हाथों लिया और उनकी कड़ी आलोचना की। अलग मुंबई की शोभा डे की मांग के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उनपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी है। राज ठाकरे ने उनके ट्वीट के जबाव में कहा कि अलग राज्य तलाक लेने जितना आसान नहीं है और शोभा डे इसे समझेंगी।
वहीं शिवसेना ने भी इसका विरोध करते हुए नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से शोभा डे के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि शोभा डे को ये नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई को महाराष्ट्र में मिलाने के लिए 105 लोगों ने अपनी जान दी थी। अलग वो दुबारा से मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की बात करती है तो ये गलत है। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने शोभा डे से अपील की है कि वे अपना ट्वीट वापस लें।
वहीं शोभा डे के ट्वीट के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आलोचना करते हुए कहा कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। उसे महाराष्ट्र से अलग नहीं किया जा सकता है। एनसीपी के नवाब मलिक ने कहा कि जो लोग मुंबई को अलग करने की बात कर रहे हैं, उन्हें इस शहर के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है और वे लोगों की भावनाओं को चोट पहुँचा रहे हैं। अपने ट्वीट के बढ़ते भारी विरोध झेलने के बाद शोभा डे ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की बात उन्होंने व्यंय के तौर पर लिखा था और वे कोई वजह नहीं देखतीं कि उन्हें इस पर माफ़ी मांगनी चाहिए।

डे ने की अलग मुंबई की मांग
मशहूर लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की मांग की है। शोभा डे ने तेलंगना की तरह मुंबई को भी अलग राज्य बनाने जाने की बात कही है।

तलाक की तरह आसान नहीं है अलग राज्य बनना
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शोभा डे के ट्वीट पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि अलग राज्य तलाक लेने जितना आसान नहीं है और शोभा डे इसे समझेंगी।

बेइमान है शोभा: शिवसेना
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से शोभा डे के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की अपील की है। शिवसेना के नेता संजय राऊत ने शोभा को बेईमान बताकर उनके खिलाफ गुनाह दायर करने की मांग की।

लोगों की भावनाओं को किया आहत
एनसीपी के नवाब मलिक ने कहा कि जो लोग मुंबई को अलग करने की बात कर रहे हैं, उन्हें इस शहर के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है और वे लोगों की भावनाओं को चोट पहुँचा रहे हैं।

डे ने मांगी माफी
शोभा डे ने अपने ट्वीट पर बढ़ते विरोध के बाद साफ किया कि उन्होंने ये सब व्यंग के तौर पर लिखा था, लेकिन उन्होंने इस पर माफी मांगने से इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications