इराक में 17 सिलसिलेवार कार धमाकों में 60 की मौत, 150 से ज्यादा घायल
बगदाद। इराक के शिया बाहुल्य इलाकों में 17 कार बम धमाकों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हो गए। सबसे पहले राजधानी बगदाद से 150 किलोमीटर की दूरी पर कुट शहर बस स्टैंड पर दो कार बम विस्फोट हुए।
इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, इसके बाद बगदाद से 30 किलोमीटर दक्षिण महमूदिया शहर में एक कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 4 लोग मारे गये।

वहीं राजधानी बगदाद और दक्षिण सामवाना हुये दो बम धमाकों में 2 लोगों की मौत हो गयी। राजधानी क्षेत्र के सदर सिटी, हबीबीया, हुर्रिया, उर, शुरता, कदीमिया और रिसाला भी बम धमाकों से दहल उठे। एक दिन में 17 सिलसिलेवार कार धमाकों में 60 लोगों की मौत हो गई।
ये धमाके अलग-अलग शहरों में हुए। गौरतलब है कि इस साल इराक में अब तक धमाकों में 4000 लोगों की जिंदगियां समाप्त हो चुकी है। सिर्फ इस महीने अब तक 810 से भी अधिक लोग मारे गये हैं। इराक के शिया बाहुल्य इलाके में हुए इस धमाकों के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications