'शॉटगन' ने की मोदी पर फायरिंग, नीतीश को बताया पीएम के लायक
नयी दिल्ली। शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर और पटना साहिब से बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नीतीश प्रेम जाग उठा है। बीजेपी और जेडीयू की दोस्ती भले ही टूट गई हो, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा सिन्हा नीतीश ने अपनी दोस्ती खत्म नहीं कर पा रहे है। बार-बार उनका नीतीश से दोस्ताना जाग जा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर जेडीयू और बीजेपी की 17 साल की दोस्ती खत्म हो गई।
मोदी को बीजेपी ने अधोषित तौर पर अपना पीएम उम्मीदवार मान लिया है। ऐसे में जहां बीजेपी में मोदी के नाम की हवा चल रही है वहीं बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा नीतीश कुमार की प्रशंसा करके बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। शत्रुध्न सिन्हा ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल तक कह डाला। सिन्हा ने कहा कि नीतीश के भीतर पीएम बनने की योग्यता है। उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठाता। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र भाई मेरे प्रिय नेता है और पूरे देश में चर्चित भी हैं, लेकिन नीतीश कुमार निश्चित तौर पर पीएम मैटेरियल हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा की ये बयानबाजी ना केवल बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है बल्कि एकबार फिर से मोदी बनाम नीतीश की लड़ाई को हवा दे रही है। नीतीश को पीएम के लिए योग्य उम्मीदवार करार देते हुए शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी गठबंधन टूटने के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार नहीं है। सिन्हा ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया हो, लेकिन इशारों-इशारों में वो मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
गौरतलब है कि इसके पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। इससे पहले भी उन्होंने मोदी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कुर्बानी दी जाने वाली बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी को पीएम पद तक पहुंचाने के लिए लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज जैसे सीनियर नेताओं को किनारे लगाया जा रहा है। शॉर्टगन की जुबानी फायरिंग ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications