हवा हमारे फेवर में है, बीजेपी की बनेंगी सरकार: सुषमा स्वराज
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस जहां घोटालों और महंगाई से जूझ रही है तो वहीं बीजेपी इस माहौल का फायदा उठाने की जुगत में है। बीजेपी जानती है कि अभी लोहा गर्म है ऐसे में चोट करने का यही सही वक्त है। लोकसभा चुनावों को मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमला भी बोल रही है और साथ ही बड़े-बड़े वादे भी कर रही है।
बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की मानें तो लोकसभा चुनाव किसी भी वक्त संभव हैं। राजधानी दिल्ली में पार्टी के महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि हमे चुनाव के लिए हर वक्त तैयार रहना है। यूपीए सरकार अपना कार्यकाल पूरी करेगी इसे लेकर संदेह है।

ऐसे में किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव जल्द होने की पूरी संभावना है। सुषमा ने दावा किया कि मंहगाई और घोटालों से जूढ रही देश की हवा अभी बीजेपी के फेवर में है ऐसे में 2014 के चुनाव में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। केंद्र की सत्तारुढ़ गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने देश में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताई। सुषमा ने आस्वासन देते हुए कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो महिलाओं को पूरी सुरक्षा मिलेगी।
महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आती है तो सबकुछ कर सकती है। चाहे मुद्दा महंगाई का हो या फिर आतंकवाद। गडकरी ने कहा कि देश की हर समस्या, हर मर्ज की दवा बीजेपी के पास है। सुषमा स्वराज, नीतिन गडकरी के अलावा राज्यसभा में विपश्र के नेता अरुण देटली, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अलावा कई दिग्गज नेता शामिल हुए है।












Click it and Unblock the Notifications