लोकसभा चुनाव और मुलायम सिंह का घमंड
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का घमंड इस समय सिर चढ़कर बोल रहा है। बेंगलुरु का दौरा कर वापस लखनऊ लौटे मुलायम के घमंड ने लाल कृष्ण आडवाणी के उस बयान को करारा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। मुलायम का कहना है कि पार्टी चाहे कोई भी हो, सरकार बनाने के लिये सपा के पैरों पर गिरना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी सपा के बगैर सरकार नहीं बना पायेगी।
खास बात यह है कि जिस उत्तर प्रदेश सरकार के बल बूते मुलायम यह घमंड जता रहे हैं, उसके हालात दिन प्रति दिन खस्ता होते जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार की धुरी के रूप में कार्यरत मुलायम को अब लगने लगा है कि जैसे वर्तमान में यूपीए सरकार उनकी वजह से टिकी हुई है, वैसे ही 2014 के चुनाव के बाद भी सरकार उन्हीं की बदौलत टिक पायेगी। इस घमंड में चूर मुलायम से जब यूपी की कानून व्यवस्व्था का हाल पूछा गया, तो बोले, 22 करोड़ की आबादी वाले राज्य में छोटे-मोटे अपराध तो होते रहते हैं। आप (मीडिया वाले) उन राज्यों में जाकर नहीं देखते जो छोटे हैं। अगर क्षेत्रफल और आबादी को पैमाना बनाकर देखें तो यूपी की कानून व्यवस्था उनसे अच्छी है।

देखा जाये तो मुलायम के इस आक्रामक बयान का सीधा असर उनके वोटबैंक पर पड़ने वाला है, क्योंकि गाजियाबाद, आगरा में हुईं तेजाब फेंकने की वारदातों पर मुलायम कुछ नहीं बोले। इससे पहले एक युवती को इटावा में बलात्कार के बाद जला दिया गया। सपा ने महज खानापूर्ति कर दी। वहीं आजमगढ़ में बसपा नेता की हत्या से पहले ही लोगों के जहन में कानून व्यवस्था की कमियां बैठ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications