अखिलेश यादव को लौटाना पड़ेगा दुर्गा की शक्ति

 Durga Shakti Nagpal
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महिला अधिकारी को निलंबित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निलंबन पर नाराजगी जताते हुए आईएएस एसोसिएशन ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव से मिलकर इसे वापस लेने की मांग की। आईएएस एसोसिएशन के सदस्यों ने निलंबित अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ सोमवार दोपहर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात की और उनका निलंबन वापस लेने की मांग की।

आलोक रंजन ने संवाददाताओं से कहा कि आईएएस एसोसिएशन के सदस्य मुझसे मिले और नागपाल का निलंबन वापस लेने तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। मैंने उन्हें उनकी मांगें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री राज्य से बाहर हैं। उनके आने के बाद ही यह संभव हो सकेगा।

गौरतलब है कि नोएडा में खनन माफियाओं के खिलाफ मुहिम चलाने वाली एसडीएम सदर (नोएडा) दुर्गा शक्ति नागपाल को राज्य सरकार ने शनिवार को निलंबित कर दिया था। सरकार ने तर्क दिया था कि नोएडा के कादलपुर में एक निर्माणाधीन धार्मिक ढांचे की दीवार कानूनी प्रक्रिया के पालन के बगैर गिराई गई, जिसके कारण साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ और इसलिए निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, विपक्षी दलों का आरोप है कि खनन माफिया के दबाव में सरकार ने ईमानदारी से काम कर रही आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के खिलाफ कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+