मिड डे मील से मौत पर बिहार विधानसभा में हंगामा, प्रश्नकाल स्थगित

nitish kumar
पटना। छपरा में जहरीला मिड जे मील खान के बाद 23 बच्चों की मौत से नीतीश सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। आज बिहार विधानसभा के मानसूत्र सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। छपरा मिड डे मील पर विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। कार्यस्थगन मंजूर कर लिया गया है। मिड डे मील पर काम रोको प्रस्ताव की मंजूरी की मांग को लेकर बीजेपी और आरजेडी ने सदस्यों ने विधानसभा की कार्रवाही शुरु होते ही भारी हंगामा शुरु कर दिया।

बीजेपी और आरजेडी दोनों दी दल इस मसले पर बहस की मांग कर रहे थे। इसके लिए दोनों ने कार्यस्थगन पेश किया था। आरजेडी और बीजेपी के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा इतना बढ़ा की विधानसभा अध्यक्ष को प्रश्नकाल बीच में ही रोकना पड़ा। सदस्यों को शांत कराने में विफल अध्यक्ष अदय नारायण सिंह ने 11 बजकर 12 मिनट पर सदन की कार्यवाही 12 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी। दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, तो विधानसभा अध्यक्ष ने आरजेडी के कार्यस्थगन प्रस्ताव को मंजूर करने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद बीजेपी के के सदस्य भड़क गए कि आखिर उनका प्रस्ताव क्यों मंजूर नहीं हुआ।

हंगामा और नारेबाजी फिर से शुरु हो गई। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष की मांग के विरोध में सत्ता पक्ष की दलील थी कि प्रश्नकाल खत्म होने के बाद कार्य स्थगन की बात होगी। व हीं मिड डे मील के अलावा विपक्ष इस बात को लेकर भी नाराज दिख रहा था कि उत्तराखंड त्रासदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए भी बिहार सरकार की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+