स्टंट बाइकर पर गोली चलाने पर घेरे में दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस को रविवार सुबह 2.06 पर सूचना मिली कि संदद मार्ग पर स्थित गोल डाकखाना के पास लगभग 35 से 40 मोटरसाइकिल सवार युवक खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने चेतावनी के लिए गोली चलाई और एक गोली गलती से पांडे को लग गई।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने, "जब पुलिस वहां पहुंची, मोटरसाइकिल सवार ली मेरेडियन होटल की ओर भागे, जहां एकजुट होकर उन्होंने पुलिस पीसीआर वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।" भगत ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिलों के टायरों पर गोली चलाई और एक गोली करन पांडे को लग गई। पांडे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक चिकित्सकीय परीक्षण में बताया गया कि मोटरसाइकिल चलाने वाला पुनीत शर्मा उस समय शराब के नशे में था।
यह खबर आम लोगों के लिये महज घटना मात्र हो सकती है, लेकिन करन पांडे के परिवार के लिये नहीं। करन के परिजनों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। करन की मां का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे की हत्या की है। यह मामला अब सोमवार को तब तूल पकड़ेगा, जब कांग्रेस विरोधी दल इस पर शीला दीक्षित की सरकार को खरी-खोटी सुनाना शुरू करेंगे। मानवाधिकार आयोग से जुड़े लोग पुलिस पर सवाल उठायेंगे। उस समय दिल्ली पुलिस का हाल कुछ वैसा ही होगा, जैसा दामिनी रेपकेस के दौरान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications