यूपी: सांप्रदायिक दंगे से दहला मेरठ, गोलीबारी में 2 की मौत

पुलिस के मुताबिक पिछले चार दिनों से गांव के एक मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन चलाने को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम जब मंदिर में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था, उसी समय नजदीकी बस्ती में रोजा इफ्तार की घोषणा की गई। इस समुदाय के कुछ लोग मंदिर के पास पहुंचे और लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर दूसरे पक्ष के साथ उलझ पड़े।
दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई जिसने आगे झड़प का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ और गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी अन्य कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात तक स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुंडाली के थानाध्यक्ष वसीम खान को निलम्बित कर दिया है। इस बीच गोलीबारी की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासनिक अधिकारियों और भारतीय जनता दल (भाजपा) के सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को गम्भीर होते देख 12 थानों की पुलिस को गांव में तैनात कर दिया गया। फिलहाल गांव में तनाव व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications