राहुल में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता: लालू प्रसाद यादव
लखनऊ। भले ही कांग्रेस ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न किया हो पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी में भारत का प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है। अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह एक बेहतर लीडर साबित होंगे। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होने कहा है मैं मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दूंगा, मैं हरसंभव कोशिश करूंगा कि मोदी पीएम न बनने पायें।
लालू ने योजना आयोग द्वारा जारी किये गये गरीबी के नये आंकड़ों पर कहा है कि मैं इसका समर्थन नहीं करता। मैं कांग्रेस का समर्थन सिर्फ इसलिए करता हूं क्योंकि यह एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं। उन्होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मिड डे मील खाकर होने वाली बच्चों की मौत के लिए नीतीश खुद जिम्मेदार हैं। यह सही नहीं है कि राज्य में अगर कुछ भी गलत होता है तो उसके लिए विपक्षी पार्टियां जिम्मेदार हैं।

गौरतलब है कि नीतीश ने आरोप लगाया था कि मिड डे मील में हुई दुर्घटना विपक्षियों की साजिश का एक नतीजा है। जिसमें उन्होने भाजपा और राजद पर आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications