बंद होगी यूनीवर्सिटी आफ नार्दन वर्जीनिया, सैकड़ों भारतीय छात्रो का करियर खतरे में

वॉशिंगटन। भारतीय छात्रों के बीच सबसे लोक‍प्रिय यूनिवर्सिटी ऑफ नार्दन वर्जीनिया को तत्‍काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया गया है। जिससे कि यहां पढ़ने वाले सैकड़ों भारतीय छात्रों का भविष्‍य खतरे में पड़ गया है। पिछले ही सप्‍ताह 16 जुलाई को 'द स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन फॉर वर्जीनिया' ने कहा है कि विश्‍वविद्यालय का संचालन तुरंत बदं कर दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ऑफ नार्दन वर्जीनिया में ज्‍यादा विदेशी छात्र ही पढ़ते हैं, जिनमें से ज्‍यादातर भारतीय छात्र ही हैं। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए द स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन फॉर वर्जीनिया ने एफ-1 वीजा वाले इन छात्रों को आव्रजन और वैकल्पिक व्‍यावहारिक प्रशिक्षण संबंधी मुद्दों पर आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय से संपर्क करने को कहा गया है।

University of Northern Virginia

विश्‍वविद्यालय में पिछले जुलाई 2011 में एफबीआई तथा सीमा शुल्‍क विभाग ने छापा मारा था। इस दौरान इसमें 2000 छात्र थे। इनमें से 500 भारतीय छात्र अलग अलग पाठ्यक्रमों से जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+