1 सितंबर से शीला दीक्षित दिल्ली को देंगी 'भोजन की गारंटी'
नयी दिल्ली। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया की स्वर्णिम योजना खाद्य सुरक्षा बिल पर अध्यादेश आने के बाद दिल्ली ऐसा पहला राज्य होगा जहां सबसे पहले इस योजना को लागू किया जाएगा। तमाम अटकलों और विरोधों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दिक्षित ने ऐलान किया है 1 सितंबर से यह योजना दिल्ली में लागू कर दी जाएंगी।
शीला दीक्षित ने ऐलान किया कि 1 सितंबर से दिल्ली में गरीबों के लिए खाना भोजन गारंटी के तहत मिलने लगेगा। इस योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों को 2 रुपए किलो गेहूं और 3 रुपए किलो चावल मिलेगा। इस रेट पर अन्न केवल उन्हीं गरीबों को मिलेगा जिनके पास आधार कार्ड होगा।

इस योजना के तहत दिल्ली में 92 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। योजना के पहले फेज में इसके तहत 32 लाख लोग आएंगे। सस्ते दरों पर अनाज मुहैया कराकर सरकार गरीबों को भोजन की गारंटी देना चाहती है। शीला सरकार का दावा है कि दिल्ली में 92 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं।
ऐसे में इसका फायदा इन सभी लोगों को होना तय है। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव इसी साल होने है। चुनाव दिसंबर में होने तय है ऐसे में सितंबर में इस योजना को लागू कर शीला वोट बैक को अपने पाले में करने की जुगत में है।











Click it and Unblock the Notifications