मोदी को दिल्ली से दूर कर भाजपा से दूर न हो जायें शॉटगन
पटना। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कद बीजेपी में दिन दूनी और रात चौगुनी रफ्तार के बढ़ता जा रहा है। पहले भाजपा ने उन्हें 2014 की कमान सौंपी और अब इशारों-इशारों में मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार मान लिया। पार्टी का एक खेमा जहां मोदी को प्रोजेक्ट कर सत्ता पाना चाहता है, वहीं दूसरा खेमा मोदी के बढ़ते कद से असहज महसूस कर रहा है। ऐसे ही खेमे में शत्रुघ्न सिन्हा भी आते हैं।
पहले मोदी के नाम पर बीजेपी में ऐसा बवाल मचा कि वरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी नाराज हो गए। उन्हें मनाया तो बिहार से 17 सालों सा संबंध विच्छेद हो गया। 17 सालों की जेडीयू और बीजेपी की दोस्ती खत्म हो गई। नीतीश अलग क्या हुए बीजेपी में बगावत की बू आने लगी। पार्टी के पटना साबिह से सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यहां तक कह दिया मोदी के लिए दिल्ली अभी दूर है। मोदी बनाम एंटी-मोदी कैंप में सबसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के सुर ही बुलंद हुए हैं।

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में आडवाणी के कद को लेकर चिंता है। शॉटगन के नाम से मशहूर अभिनेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाने के लिए आडवाणी और सुषमा स्वराज जैसे वरिष्ठ नेताओं को किनारे किया जा रहा है। मोदी की तरफ इशारों ही इशारों में कहा कि अभी चाय के कप और होंठों में काफी दूरी है। सिन्हा की ये बात आडवाणी के लिए निकल दर्द था या फिर नीतीश के लिए प्रेम पटना साहिब से सांसद ने जगजाहिर कर दिया है।
नीतीश के लिए सॉफ्टकार्नर रखने वाले शॉटगन के इस बयान के दो ही परिणाम हो सकते हैं। पहला यह कि पार्टी आलाकमान के समक्ष शत्रुघ्न को माफी मांगनी पड़े और दूसरा नीतीश के प्रति प्रेम का दरिया बहा रहे शत्रुघ्न को भाजपा छोड़नी पड़े। हालांकि अभी ऐसे समीकरण बने नहीं हैं। लेकिन हां इसमें कोई संदेह नहीं कि जेडीयू में शॉटगन के लिये दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications