नीतीश के मंत्री के बेतुके बोल, कहा मोहन भागवत है आंतकी

mohan bhagwat
पटना। इन दिनों पटना की सियासत गरमायी हुई है। जब से बिहार के नीतीश सरकार से बीजेपी ने नाता तोड़ा है वहां कोई ना कोई बवाल जारी है। बिहार के कृषि मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने भी एक नया बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरएसएस सुप्रीमों पर विवादासपद बयान देकर राजनीति को गरम कर दी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को उग्रवादी करार देते हुए कहा कि भागवत के खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए और संघ पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

संघ प्रमुख के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की एकता एवं अखंडता सिर्फ हिन्दुत्व से ही बनी रह सकती है, भारत के संविधान का खुला मजाक है। उनके इसी बयान पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा कि भागवत उग्रवादी है। जहां देश के लोग धर्मनिरक्षता और पंथनिरपेक्षता की बात करते हैं वहीं वो एक पंथ या धर्म को ही सारे संकटों का मोचक कहते हैं।

उन्होंने भागवत की तुलना खालिस्तानियों से करते हुए कहा कि जिस तरह से उन लोगों के आंदोलन देश को तोड़ते थे, उसी तरह से भागवत ये बयान देकर देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ आपराधिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+