65 सांसदों ने मोदी को खिलाफ ओबामा को लिखी चिट्ठी, कहा ना दे वीजा

नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अधिक से अधिक समर्थन जुटाने में जुटे बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इन दिनों अमेरिकी सरकार से मोदी के लिए वीजा मांग रहे है। राजनाथ सिंह ने अमिकी प३सासन से मांग की है कि वो मोदी पर लगाए गए वीजा प्रतिबंद्ध को हटा ले।

जहां राजनाथ सिंह मोदी के लिए अधिक से अधिक समर्थन जुटाने में लगे हुए है तो वहीं संसद के 65 सदस्यों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को चिट्ठी लिखकर अमेरिकी प्रशासन से अपील की है कि वह मोदी को वीजा नहीं देने की मौजूदा नीति को बनाए रखे।

narendra modi

12 अलग-अलग राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखने वाले सांसदों ने ओबामा को पत्र लिख कर कहा है कि हम सम्मानपूर्वक आपसे अपील करते हैं कि मिस्टर मोदी को अमेरिका का वीजा नहीं देने की मौजूदा नीति को बनाए रखा जाए।

इस पत्र पर राज्यसभा के 25 सदस्यों और लोकसभा के 40 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। ये पत्र 26 नवंबर और 5 दिसंबर 2012 को लिखे गए थे जिन्हें एकबार फिर से व्हाइट हाउस को फैक्स किया गया है। जैसे ही राजनाथ सिंह ने मोदी के लिए वीजा की मांग उठाई इंडियन अमेरिकन मुस्लिम कौंसिल ने इन पत्रों की प्रतियां व्हाइट हाउस को उपलब्ध कराई है।

इस अभियान की कमान संभालने वाले राज्यसभा के निर्दलीय सांसद मोहम्मद अदीब ने कहा कि उन्होंने मौजूदा अभियान तथा राजनाथ द्वारा मोदी के लिए वीजा देने को लेकर उठाए गए कदमों के कारण ये पत्र भेजे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इन पत्रों को पहली बार सार्वजनिक किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+