उत्‍तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी, तापमान भी बढ़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली है और तापमान बढ़ने के साथ ही उमस में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूर्वाचल के अधिकतर इलाकों में मंगलवार शाम हल्की बारिश हुई। बुधवार को भी राज्य में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Lucknow

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और आगरा का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच पूर्वाचल के कुछ जिलों में मंगलवार शाम और देर रात बारिश होने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। धान की रोपाई के लिए लंबे समय से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+