मिड डे मील के बाद आयरन की गोली खाने से 850 बच्चे बीमार

 mid day meal
चंडीगढ़। पहले मिड डे मील और अब स्कूल के बच्चों को मिलने वाली आयरन की गोली हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बीमारी की वजह बन गई है। हरिय़ाणा के सरकारी स्कबल में आयरन की गोली खाने से स्कूल के 850 बच्चे बीमार हो गए। दरअसल राज्य स्तर पर हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आयरन की गोलियां बच्चों को खिलाई जाती है।

इस बार स्कूलों में खिलाई गई ये आयरन की गोलियां बच्चों के लिए मौत का सबब बन गई। हरियाणा सरकार ने भी स्वीकार किया कि एक राज्यस्तरीय अभियान के तहत आयरन की गोलियां खाने के लिए दिए जाने के बाद 850 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों में गोलियों के दुष्प्रभाव के रूप में पेट में दर्द और मिचली आने की शिकायतें पाई गईं।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान के प्रवक्ता के मुताबिक राज्य के 21 जिलों में फिर से शुरू किए गए साप्ताहिक अनुपूरक आयरन-फोलिक अभियान के तहत 16 लाख बच्चों को यह गोलियां खिलाई गईं। उन्होंने बताया कि जहां इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने आयरन की गोली खाई वहीं इसे खाने से बीमार पड़ने वालों बच्चों की तादात बहुत कम थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+