UPPSC पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन में दिए जाने वाले आरक्षण के नए कनून के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएंगी। इस अहम फैसले को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ऐतिहात के तौर पर इलाहाबाद में धारा 144 लागू कर दिया गया है और सभी स्कूल कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

शहरभर में तीन हजार से ज्यादा पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही कई रास्तों की बेरिकेडिंग की गई है। एहतियातन कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। दरअसल आरक्षण कानून के मुताबिक सिर्फ 50 फीसदी सीटें आरक्षित की जा सकती हैं, लेकिन यूपीपीएससी ने ऐसे नियम बना दिए हैं कि आरक्षण के दायरे में आने वाले छात्रों के नंबर अगर अधिक होते हैं तो उन्हें जनरल कैटेगरी में भेजा जाता है।

allahabad student protest

यूपी सरकार की इस आरक्षण नीति के खिलाफ पहले ही छात्रों ने बवाल खड़ा कर दिया है। कोटे के नए नियमों के खिलाफ 15 जुलाई को इलाहाबाद में छात्रों ने जबरदस्त तोड़-फोड़, पथराव और आगजनी की थी। छात्रों के इस प्रदर्शन में करीब 100 गाड़ियों को नुकसान हुआ था। आरक्षण की इस नीति के खिलाफ छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कोर्ट के फैसले से पहले सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए है।

दरअसल प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि सरकार के आरक्षण नीति के बाद यूपीपीएससी में आरक्षण 50 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी हो जाएंगी। वहीं किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन ने कहा है कि आरक्षण के खिलाफ हिंसा करने वाले छात्रों पर एनएसए लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+