हैदराबाद में सीएम अखिलेश के काफिले पर यादव समर्थकों का हमला
हैदराबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा सम्मेलन में हिस्सा लेने हैदराबाद आए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय नेता के समर्थकों ने अखिलेश के काफिले पर हमला कर दिया, हलांकि इस हमले में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय नेता के समर्थकों के इस हमले में उनकी गाड़ी को भारी नुकसान हुआ। कार के शीशे टूट गए।
यहां के स्थानीय नेता अजय यादव के समर्थक अपने नेता की गाड़ी काफिले में न घुसे दिए जाने से नाराज थे। नाराज समर्थकों ने अपना गुस्सा अखिलेश के सुरक्षाबलों पर निकाला और उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी कर गाड़ी को नुकसान पहुंचा दिया।

खबर के मुताबिक होटल के बाहर जब कांग्रेस सांसद अंजन कुमार अखिलेश की कार में नहीं बैठ पाए तो उनके समर्थक भड़क गए और उन्होंने अखिलेश के काफिले में शामिल एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications