पश्चिमी चीन में भूकंप के तीव्र झटके, 11 मरे, 81 घायल
बीजिंग। चीन के पश्चिमी भाग में सोमवार की सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये। यह भूकंप पश्चिम में स्थित पहाड़ों व रेगिस्तान में आया, जहां ज्यादा आबादी नहीं है। अभी तक मरने वालों की संख्या 11 बतायी जा रही है, जो बढ़ सकती है। इस भूकंप में अब तक 81 लोग घायल हो चुके हैं।
स्थानीय सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भूकंप जिस इलाके में आया वहां की जनसंख्या करीब 2.6 करोड़ है। इलाके को डिंग्जी कहते हैं, जो खास तौर से किसानी के लिये प्रसिद्ध है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की रिक्टेयर पैमने पर तीव्रता 5.9 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार 7:45 बजे आया। वहीं चीन के जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र गंसू में 20 किलोमीटर जमीन के अंदर था। और उसकी तीव्रता 5.6 थी।
चीन के जियोलॉजिस्ट ने स्थानीय न्यूज चैनलों को बताया कि यदि भूकंप का केंद्र सतह के करीब होता तो तबाही मच सकती थी। भूकंप का केंद्र सतह के बहुत नीचे होने और यहां पर रेतीली मिट्टी होने के कारण नुकसान कम हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप करीब 5 मिनट तक आया। गौतलब है कि चीन में 2008 में सिचुआन में 7.9 तीवत्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें करीब 90 हजार लोग मारे गये थे।













Click it and Unblock the Notifications