मोदी के लिए अमेरिका से वीजा मांगेंगे राजनाथ
नयी दिल्ली। बीजेपी के चुनाव प्रभार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का अघोषित उम्मीदवार बन गए है। मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए अब बीजेपी मोदी की स्वीकार्यता बढ़ाने में जुट गई है। अमेरिका दौरे पर गए बीजेपी पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि वो वॉशिंगटन में नरेन्द्र मोदी पर लगे वीजा प्रतिबंध को हटाने के लिए अमेरिकी प्रशासन से बात करेंगे।
दरअसल 2002 के गुजरात दंगों के बाद मानवाधिकार का दोषी मानकर अमेरिका ने नरेंद्र मोदी को वीजा देने से मना कर दिया है। राजनाथ की मोदी से निकटता जगजाहिर है। ऐसे में वो अब मोदी के लिए अधिक से अधिक स्वीकार्यता जुटाने में लग गए है।

बीजेपी अब मोदी के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अधिक से अधिक समर्थन जुटाना चाहती है इसलिए राजनाथ सिंह अमेरिकी प्रशासन से मोदी के लिए वीजा प्रतिबंद्ध हटाने की अपील कर रहे है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही फालियो ने मोदी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करने की जरूरत बताते हुए वीजा दिए जाने की पैरवी की थी। कुछ दिन पहले भी अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात का दौरा कर मोदी के प्रशासन की प्रशंसा की थी। उन्होंने अपनी ओर से मोदी को अमेरिका आमंत्रित भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications