चुनाव तैयारी में जुटी माया, कहा चाहिए सत्ता की 'मास्टर चाबी'

मायावती ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। यूपीए सरकार के जनहित और देशहित पर चलाई जा रही योजनाएं जनता की उपेक्षा कर रही है। उनके योजनाओं से गरीब वर्ग खासा परेशान है।
मायावती ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समाज के हित तथा कल्याण के लिए सरकार का रवैया काफी उदासीन है। मायावती ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और उसका उद्देश्य सत्ता की ‘मास्टर चाबी' हासिल करके देश में ‘सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय' की सरकार बनाना है।
कांग्रेस के अलावा बीजेपी पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत और धर्मनिरपेक्ष शक्तियां कमजोर होती दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications