इराक: कार बम धमाके में 32 मरे, 96 जख्‍मी

बगदाद। इराक में राजधानी बगदाद सहित विभिन्न स्थानों पर हुए बम हमलों में 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 96 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यू बगदाद जिले के बगदाद शहर में हुए कार बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए।

हमला शनिवार को उस वक्त हुआ, जब रमजान के नियमित उपवास के बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार गए थे या वे कॉफी शॉप में बैठे थे। एक अन्य घटना में बगदाद से 30 किलोमीटर दूर अल-मदैन इलाके में कार बम विस्फोट में सरकार समर्थित एक स्थानीय नेता सहित चार लोगों की मौत हो गई।

32 killed, 96 injured in Iraq car bombings

इससे पहले पुलिस ने बताया कि शिया बहुल कारादाह, न्यू बगदाद, तोबजी, शूर्ता अल-राबिया, मॉवासलात, उम अल-तुबॉल तथा जफरानिया इलाकों में हुए अलग-अलग बम हमले में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 घायल हो गए। इराक के एक सुन्नी मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद हुए बम विस्फोट में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 77 घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+