7 बड़े हवाईअड्डों पर हो सकता है आतंकी हमला, प्लेन हो सकते हैं हाईजैक

सुरक्षा एजेंसियां पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की सीमापार हो रही बातचीत पर नजर रखे हुई थी। इसी दौरान बातचीत पर हवाईअड्डों पर आतंकी साजिश का पता चला है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक आंतकियों का कुछ छोटे एयरपोर्ट्स पर भी हमला कर विमानों को हाइजैक कर हमले करने का प्लान भी है। इस बार हमले में नए तरह के विस्फोटकों के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है।
सुरक्षा एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों की सिक्यूरिटी बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूचना के बाद से पूरे देश को हाईअलर्ट कर दिया गया है।
मालूम हो कि बिहार के बोधगया जिले में आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में अलर्ट है। खुफिया विभाग ने ये भी जानकारी दी है कि दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डे आतंकियों के साफ्ट टारगेट हैं। खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस के तमाम बड़े अफसरों को सड़क पर उतरकर पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा विदेशी दफ्तरों की भी सुरक्षा कड़े के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications