खत्म नहीं हो रही चीन की दादागिरी, भारतीय सीमा में फिर घुसपैठ
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपनी नापाक और कभी न सुधरने वाली हरकतों से मजबूर पड़ोसी देश चीन ने एक बार फिर भारतीस सीमा में घुसपैठ करने की हिमाकत की है। सूत्रों का कहना है कि घटना बीते सप्ताह की है जब करीब 100 की संख्या में चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। सूत्रों ने बताया कि आधुनिक हथियारों से लैस चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक (LAC) पार की है और उनके हाथों में बैनर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन बैनरों पर लिखा था कि भारत कब्जे वाली जमीन छोड़े।
ये घटना पिछले हफ्ते मंगलवार और बुधवार की है। भारतीय सेना से आमना सामना होने के बाद चीनी सेना अपने स्थान पर वापिस चली गई। घुसपैठ की इस घटना को प्रधानमंत्री कार्यलय (PMO) और रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमने सामने जैसी स्थिति करीब दो दिनों तक चली इस दौरान एक चीनी गाड़ी भी खराब हो गई है।
चीनी सेना के वापस लौटने के बाद 18 जुलाई को यथास्थिति बरकरार हुई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में रक्षा मामलों से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति ने अपने बैठक में इस अहम और बेहद जरुरी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 13 लाख सैन्यकर्मियों वाली सेना पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में नई कोर का मुख्यालय खोल सकती है। जानकारी के मुताबिक बिहार एवं असम में उनके दो डिवीजन होंगे जबकि जम्मू कश्मीर के लद्दाख से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक अन्य इकाइयां होंगी। जानकारी के मुताबिक वायुसेना भी अपने हल्के C-130 J हर्क्यूलिस विमान तैनात कर सकती है। ये कोर अगले 7 सालों में तैयार हो जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications