कमेटी बनाने से कुछ नहीं होता, भाजपा को पहले भी हरा चुके हैं: मनीष तिवारी

Manish Tiwari
नई दिल्‍ली। भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार की समिति के लिए अलग अलग बीस टीमों की घोषणा करने के बाद कांग्रेस के सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि टीम बनाने और उसकी घोषणा करने से कुछ नहीं होता। हमने भाजपा को पहले भी उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हराया है। इसलिए भाजपा को हम पर सवाल उठाने से पहले खुद से सवाल करना होगा।

वहीं कांग्रेस के एक अन्‍य मंत्री राजीव शुक्‍ला ने कहा है कि अगर भाजपा अपनी कमेटी बना रही है तो आप मीडिया के लोग, इस बात को इतनी ज्‍यादा तवज्‍जो क्‍यों दे रहे हैं। यह उनका आंतरिक मामला है हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने कल की चुनाव प्रचार समिति की कई उप समितियां बनाई, जिसमें पूर्व नेताओं को अलग अलग जिम्‍मेदारियां प्रदान की गई। मुख्‍य चुनाव प्रचार समिति के अन्‍तर्गत 20 उपसमितियों का भी गठन किया गया। जिसकी घोषणा भाजपा नेता अनंत कुमार ने की। उन्‍होने कहा कि चुनाव प्रचार समिति अटल बिहारी, लाल कृष्‍ण आडवाणी और राजनाथ सिंह की देखरेख में काम करेगी।

इन समितियों की जिम्‍मेदारी डा जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अरूण जेटली, सुषमा स्‍वराज, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत, राम लाल को दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+