मिड डे ‘मर्डर’ पर जेडीयू ने जताई साजिश की आशंका
पटना। छपरा में जहरीला मिल डे मील खाने से जहां 22 बच्चों की मौत हो गई और तकरीबन 36 बच्चे अस्पताल में भर्ती है। वहीं पीड़ित परिवारों से दुख बांटने के बडाए राजनीतिक पार्टियों आरोप-प्रत्यारोप लागाने में एक दूसरे से भिड़ गई है। बीजेपी ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोषी मानते हुए उनसे इस्तीफे की पेशकश की है तो वहीं सत्तारुढ़ जेडीयू को इन मामले में साजिश की बू आ रही है।
जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि जिस तरह विपक्ष के लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वह काफी दुखद है और उन्हें लगता है कि यह उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए मिड डे मिल के माध्यम से षडयंत्र रचा गया है।

उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां नीतीश सरकार के कामों से जलती है और जिस तरह से इस मामले में विपक्षी पार्टियां प्रतिक्रिया दे रही है उससे तो लगता है कि ये सब किसी षडयंत्र के तहत किया जा रहा है।
बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना के लिए नीतीश को दोषी बताते हुए उन्हें अक्षम मुख्यमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि घटना की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू का कहना है कि यह मामला जहरीले भोजन से जुड़ा लगता है, लेकिन वह फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications